🔳 बाजार में दो स्थानों पर लीकेज से हो रही थी पानी की बर्बादी
🔳 अवर अभियंता के निर्देश पर जुटी विभागीय टीम
🔳 कड़ी मशक्कत के बाद पाइप बदलकर रोकी गई लीकेज
🔳 स्थानीय लोगों ने तीखी नजर समाचार पोर्टल व जल संस्थान का जताया आभार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार में पेयजल की मुख्य लाइन से लीकेज की समस्या से संबंधित समाचार के तीखी नजर समाचार पोर्टल में प्रमुख से प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जल संस्थान ने दो अलग अलग स्थानों पर लीकेज को बंद कर दिया। अवर अभियंता के निर्देश पर टीम ने दोनों स्थानों पर पाइप बदलकर पानी की बर्बाद को रोक दिया। लीकेज बंद होने पर स्थानीय लोगों ने समाचार पोर्टल व जल संस्थान का आभार व्यक्त किया है।
गरमपानी स्थित देवी मंदिर व श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय के समीप बाजार क्षेत्र की मुख्य पेयजल लाइन से लंबे समय से लीकेज के कारण पीने के पानी की लगातार बर्बादी हो रही थी। लीकेज के कारण समुचित पेयजल आपूर्ति न होने से स्थानीय लोगों को परेशानी कि सामना करना पड़ा। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो सकी। बीते 23 मई शनिवार को तीखी नजर समाचार पोर्टल ने लीकेज की समस्या पर प्राथमिकता से समाचार प्रकाशित कर जल संस्थान के अधिकारियों का ध्यान खिंचा। समाचार पोर्टल में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद जल संस्थान के अवर अभियंता ने विभागीय टीम को तत्काल लीकेज वाले स्थानों पर भेज समस्या के समाधान के निर्देश दिए। विभागीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देवी मंदिर तथा तहसील मुख्यालय के समीप मुख्य लाइन से हो रही लीकेज को पाइप बदलकर दुरुस्त कर डाला। लीकेज बंद होने से पानी की बर्बादी भी रोक दी गई। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, प्रेम नाथ गोस्वामी, बिशन जंतवाल, फिरोज अहमद, गोविंद सिंह नेगी आदि ने क्षेत्र की समस्याओं पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए जाने पर तीखी नजर समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया है।
