🔳 खैरना चौकी में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर भी हुआ मंथन
🔳 रात्रि गश्त, सत्यापन अभियान पर भी दिया गया जोर
🔳 नवनियुक्त चौकी प्रभारी ने दिलाया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना चौकी में पुलिस, व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन की संयुक्त बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में बाजार क्षेत्र में जाम, सत्यापन, रात्री गस्त समेत कई अन्य मुद्दे जोर शोर से उठे। नवनियुक्त चौकी प्रभारी ने प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
बुधवार को चौकी परिसर में हुई संयुक्त बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन हुआ। खैरना बाजार क्षेत्र में का मुद्दा जोर-शोर से उठा। व्यापारियों ने सत्यापन अभियान में तेजी लाने, यात्री गस्त, शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। क्षेत्र में मादक पदार्थों की लगातार बढ़ रही उपलब्धता पर चिंता जताई। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। क्षेत्रवासियों से भी सहयोग की अपील की। साफ कहा कि नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर पनौरा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप गौणी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी, रोहित अग्रवाल, त्रिभुवन पाठक, हितेश साह, महेन्द्र सिंह, बसंत गोस्वामी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *