🔳 बगैर सत्यापन कार्य करने पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
🔳 पुलिस के एकाएक चले अभियान से कोसी घाटी में हड़कंप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट थाना पुलिस की टीम ने कोसी घाटी में विशेष सत्यापन अभियान चलाकर खनन व अन्य कार्यो में जुटे पचास से अधिक मजदूरों का सत्यापन किया। चेताया कि सत्यापन न कराने पर निश्चित रुप से कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा।
बुधवार को बेतालघाट थानाध्यक्ष विजय नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने कोसी घाटी के बर्धो, बढेरी, रतौडा, नैनीचैक, बेतालघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस टीम ने उपखनिज पट्टों पर कार्य कर रहे बाहरी श्रमिकों के सत्यापन की पुष्टि के साथ ही करीब विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे करीब पचास मजदूरों का सत्यापन किया। पुलिस टीम ने चेतावनी दी कि बगैर सत्यापन कार्य करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। पुलिस के एकाएक चले अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष विजय नेगी के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान जगदीश पपोला, कपिल बुधौडी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *