
🔳 बाढ़ सुरक्षा कार्य में अनियमितता की चर्चा
🔳 काकड़ीघाट स्थित कर्कटेश्वर मंदिर के समीप किया जा रहा कार्य
🔳 अवर अभियंता बोले बिना गुणवत्ता जांचे नहीं होगा भुगतान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध कर्कटेश्वर मंदिर के समीप मंदिर माला मिशन योजना के तहत चार करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से किए जा रहे कार्यों में अनियमितता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बाढ़ सुरक्षा कार्य में निर्माणाधीन प्लम कंक्रीट ब्लाक निर्माण में गुणवत्ता बेहतर न होने पर केएमवीएन के अवर अभियंता ने भी कार्य ठिक न होने पर भुगतान न करने का दावा किया है।
काकड़ीघाट स्थित कर्कटेश्वर मंदिर के आसपास मंदिर माला मिशन के तहत चार करोड़ रुपये से अधिक के बजट से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये की लागत बाढ़ सुरक्षा के कार्य किए जाने हैं जबकि शेष बजट से मूर्तियां व अन्य कार्य होंगे। अभी कार्य शुरु ही हो सके थे कि प्लम कंक्रीट की दयनीय हालत सामने आने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं वही ब्लाक निर्माण में पत्थरों का इस्तेमाल किए जाने का मामला भी चर्चाओं में आ गया है। लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि मंदिर माला मिशन के तहत कार्यों में शुरुआत में ही यदि गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो भविष्य में कोसी नदी के बाढ़ के थपेड़ो का सामना सुरक्षा कार्य नहीं कर पाएंगे। मामले के उठने के बाद कार्यदाई संस्था केएमवीएन भी हरकत में आ गया है। अवर अभियंता नीरज सिंह नयाल के अनुसार कार्य करने वाली इकाई को गुणवत्तायुक्त कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ताविहीन कार्यों का भुगतान नहीं किया जाएगा।
