
🔳 उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौप गिनाई समस्याएं
🔳 आए दिन आपूर्ति प्रभावित रहने पर जताई नाराजगी
🔳 अतिरिक्त फीडर से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट बाजार व आसपास के क्षेत्रों में आए दिन विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से नाराज व्यापारियों ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। बेतालघाट क्षेत्र के लिए अलग फीडर लगाए जाने पर जोर दिया ताकि क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। दो टूक चेताया की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार को देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव शेखर दानी की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य बेतालघाट स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप बताया की आए दिन विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से बाजार व गांवों के लोग परेशान है। अतिआवश्यक कार्यों के लिए सूदूर गांवों से बाजार पहुंचने वाले लोगों को अधिकांश आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण कार्य न होने से मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित होता जा रहा है। फ्रिज में रखे गए सामान के खराब होने से नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। सरकारी कार्यालयों में में कामकाज ठप होने से लोगों को घंटो इंतजार को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश सचिव शेखर दानी, नगर महामंत्री शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश पांडे ने एक स्वर में बेतालघाट बाजार व आसपास के क्षेत्रों के लिए अलग से फीडर लगाए जाने की मांग उठाई। जल्द अलग से फीडर लगाए जाने की कार्रवाई शुरु करने पर जोर दिया ताकि भविष्य में भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। संगठन के नगर अध्यक्ष तारा भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत आर्या, धीरज भंडारी, भूपेंद्र सिंह जलाल आदि ने भी व्यापारियों की मांग को जायज ठहराया है।
