🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 महिलाओं ने भजन कीर्तनों से बांधा समां
🔳 डोबा गांव स्थित भूमिया मंदिर में भी हुआ धार्मिक अनुष्ठान
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छडा़ खैरना ग्राम पंचायत स्थित स्थित शनि मंदिर में अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। महिला श्रद्धालुओं ने शानदार भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय कर दिया।
मंगलवार को शनि मंदिर में धर्माचार्य कमल पांडे ने यजमान योगेश कांडपाल व हिमानी कांडपाल से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोचार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। खैरना, डोबा, मझेडा, छड़ा, धारी, खैरनी समेत आसपास के तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शनिदेव के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने भजन कीर्तनों से समां बांधा। वहीं डोबा ग्राम पंचायत में स्थित भूमिया मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। भंडारे में पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हरेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह, भूपेंद्र, नंदन सिंह, चंदन सिंह, नारायण सिंह, हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!