🔳 बाबा के आशीर्वाद से उत्साह में भी नहीं आई कोई कमी
🔳 कैंची धाम में ड्यूटी लगना किस्मत की बात
🔳 कैंची धाम डूयूटी में तैनात कर्मियों ने खुद को बताया सौभाग्यशाली
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बाबा नींब करौरी आश्रम के स्थापना दिवस पर तैनात पुलिस व प्रशासन के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात रहे जबकि वरिष्ठ अधिकारी भी सुबह से शाम तक मेला परिसर में डटे रहे। विभिन्न जनपदों से डूयूटी पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों ने बताया कि दिनभर ड्यूटी करने के पश्चात बाबा के आशीर्वाद से थकान कटाई महसूस नहीं हो सकी नहीं हुई बल्कि बाबा भक्तों की भीड़ बढ़ने के साथ उत्साह एक बढ़ता ही चला गया।
बाबा के धाम में स्थापना दिवस पर विभिन्न राज्यों से बाबा भक्त पहुंचे। लाखों भक्तों के पहुंचने पर व्यवस्थाएं बड़ी चुनौती बन गई पर बाबा नींब करौरी के आशीर्वाद से सब कुछ होता चला गया। चौकी प्रभारी कैंची विजय कुमार ने बताया की पहली बार मेले की तैयारियों का मौका मिला। पिछले कई दिनों से लगातार डूयूटी की पर थकान महसूस नहीं हुई। बाबा भक्तों की भीड़ से उत्साह बढ़ता चला गया। वायरलेस सेट पर डूयूटी दे रहे कपिल सिंह खाती ने बताया कि बाबा के आदेश से ही कैंची धाम में डूयूटी का लगती है। मन में बाबा के प्रति असीम श्रद्धा है। पुलिस कंट्रोल रुम सीसीटीवी की निगरानी में जुटे गौरव कोहली ने बताया कि बाबा के आशीर्वाद व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरी मेहनत से डूयूटी की। पूरी डूयूटी के दौरान उत्साह बरकरार रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने भी शांतिपूर्वक मेला संपन्न होने को बाबा का ही आशीर्वाद माना। सभी कर्मचारियों की मेहनत को भी सराहा। पहली बार मेले में तैनात किए गए रिक्रुट्स की मुस्तैदी को भी बेहतर माना।




