🔳 घंटों जाम की स्थिति से हाईवे पर लगी वाहनों की कतार
🔳 कैंची में बेतरतीब ढंग से पार्क वाहन बने जाम का कारण
🔳 जाम से फंसे यात्रियों व पर्यटकों ने व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी
🔳 मंदिर को रवाना हुए श्रद्धालु भी पैदल दूरी नापने को हुए मजबूर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाले अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की स्थिति से घंटों तक वाहन रेंगते रहे। आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। नींब करौरी आश्रम को रवाना हुए श्रद्धालुओं ने भी कई किमी दूर से पैदल चलकर बाबा के दर पर मत्था टेका। बेतरतीब ढंग से पार्क वाहन जाम का सबसे बड़ा कारण बने।
गुरुवार को हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम ने एक बार फिर आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों की अग्नि परीक्षा ली। जाम के कारण कई किलोमीटर लगी लंबी कतार में घंटों तक वाहन रेंगते रहे। भीषण गर्मी के बीच वाहनों में बैठे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। कैंची व आसपास गलत दिशा में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होने पर रोष जताया। पर्वतीय क्षेत्रों से आवश्यकीय कार्य के लिए हल्द्वानी की ओर जा रहे लोगों को भी जाम में फंसकर समय बर्बाद करना पड़ा। लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया की जाम की समस्या के विकराल रुप धारण कर लेने से पूरे कुमाऊं के लोग परेशान हो चुके हैं बावजूद गंभीरता से कदम नहीं उठाए जा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *