🔳 पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने पर आमादा हुए चालक
🔳 मनमानी का खामियाजा भुगत रहे पर्यटक व यात्री
🔳 पार्किंग व्यवस्था न होने के बाद भी होम स्टे संचालन पर सवाल
🔳 खुद के मुनाफे के फेर में दूसरों के लिए खड़ी कर रहे समस्या
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या से आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक परेशान हैं बावजूद तल्ला कैंची क्षेत्र में चालक हाईवे पर वाहनों को ग़लत दिशा में पार्क कर मनमानी पर आमादा है। पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देकर धड़ल्ले से बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क कर दिए जा रहे हैं वहीं पार्किंग की समुचित सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद संचालित किए जा रहे होम स्टे पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
कैंची में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। पुलिस प्रशासन जाम की समस्या को खत्म करने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने में जुटा है बावजूद आज दिन जाम से पर्यटकों व यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। हाईवे किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क वाहन भी जाम का बड़ा कारण है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। तल्ला कैंची क्षेत्र में वाहन चालक खुलेआम वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्क कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। कुछ कदम दूर ही पार्किंग उपलब्ध होने के बावजूद धड़ल्ले से हाईवे किनारे वाहनों को पार्क कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। समुचित पार्किंग उपलब्ध होने के बावजूद ही होम स्टे संचालन का नियम होने के बावजूद बगैर पार्किंग सुविधा के होम स्टे संचालित होने हैं भी वाहनों को हाईवे किनारे पार्क करवा दिया जा रहा है जिनसे जाम की स्थिति भी बन जा रही है। लोगों ने वाहनों को पार्किंग में खड़े करवाए जाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *