🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सतखोल में हुई अहम बैठक
🔳 मोबाइल आधारित होमवर्क से बच्चों के लती बनने के अंदेशे से लिया गया निर्णय
🔳 विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने पर भी दिया जोर
🔳 आंनद सिंह को पीटीए तथा भगवती को एसएमसी की जिम्मेदारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सतखोल (प्यूडा़) में अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन की संयुक्त बैठक में विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने तथा अभिलेखों विद्यालय के नाम चढ़वाने तथा विद्यार्थियों को मोबाइल की लय से बचाने को होमवर्क पाठ्य पुस्तक आधारित दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। सर्वसम्मति से आंनद सिंह घुड़दौडा को पीटीए तथा भगवती आर्या को एसएमसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विद्यालय सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। विंदेश्वरी लोहनी व अपूर्व तिवारी ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। एसएमसी व पीटीए की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आंनद सिंह पीटीए अध्यक्ष तथा उपमंत्री सीता टम्टा व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी माया विरखानी को सौंपी गई। भगवती आर्या को सर्वसम्मति से एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। चार घंटे तक चली बैठक में दूर दराज से विद्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थियों की परेशानियों के मद्देनजर विद्यालय का समय सुबह सवा नौ से शाम सवा तीन करने, विद्यार्थियों के परिचय पत्र बनाने, आईटी प्रशिक्षक की तैनाती, विद्यालय की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराने व विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक आधारित होमवर्क दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में मिलजुलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बलवंत रौतेला, किसन लाल, इरशाद अंसारी, विश्वनाथ अरोरा, जगदीश पटवाल, प्रताप सिंह, मनीष शर्मा, दीपिका, पुष्पा,अनीता, रानी नरेंद्र धामी, पूजा, रेखा कनवाल आदि मौजूद रहे।
