🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर
🔳 सरकार की योजनाओं को गांव गांव पहुंचाने की अपील
🔳 महिला सभागार में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर हुआ मंथन
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित महिला सभागार गरमपानी में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यकताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव पहुंचाने का आह्वान कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
रविवार को महिला सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने की। मंडल अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर कार्यकताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के अपील की। मंडल प्रभारी मनोज भट्ट ने बैठक को वर्चुअल संबोधित कर योग दिवस पर बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। प्रभारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कार्यकताओं से कमर कसने की अपील की। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, हीरा सिंह, योगेश ढौंडियाल, विनोद जलाल, दीवान सिंह जलाल, भरत बोहरा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *