🔳 विद्यार्थियों को सिखाए गए राहत व बचाव के तौर तरीके
🔳 घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की भी दी जानकारी
🔳 शिविर से मिली जानकारी अधिक से अधिक लोगों से साझा करने का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में लगे विशेष शिविर में एसडीआरएफ की छड़ा ईकाई ने विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में राहत व बचाव के तौर तरीके बताए। घायलों के प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने को आवश्यक जानकारी दी। विद्यार्थियों से शिविर में मिली जानकारी को अधिक से अधिक लोगों को साझा करने की अपील भी की गई।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में लगे विशेष शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। बाढ़, भूकंप आदि के समय मुसीबत में फंसे लोगों की मदद को चलाए जाने वाले रेस्क्यू अभियान की जानकारी दी गई। घायलों को उपलब्ध कराए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया। एसडीआरएफ के एसआई सुंदर बोरा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आपदा व किसी भी दुर्घटना के समय विद्यार्थियों को खुद की रक्षा व दूसरों की मदद को सक्षम बनाना है। एसआई से विद्यार्थियों से शिविर से मिली जानकारी को गांवों के लोगों से भी साझा करने की अपील की ताकी अधिक से अधिक लोगों को राहत व बचाव कार्यों की जानकारी मिल सके।
