🔳 लोहाली गांव में कृषि विकास योजना के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳 विभागीय योजनाओं की जानकारी भी की गई साझा
🔳 उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली ग्राम पंचायत में कृषि विभाग की परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत हुए कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की गई।
लोहाली ग्राम पंचायत में हुई बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत क्लस्टर से जुड़े किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। योजना के ब्लॉक समन्वयक जतिन ने बताया कि जैविक खेती से उत्पन्न फसल मानव जीवन के लिए बेहद लाभदायक है। जैविक खेती से जुड़कर किसानों की आय भी बढ़ती है। बताया कि क्लस्टर में शामिल किसानों के बैंक खाते में विभाग आर्थिक सहयोग के लिए बजट भी उपलब्ध कराएगा ताकी जैविक खेती के लिए किसान आवश्यक जरुरतों को पूरा कर सकें। कार्यक्रम में मौजूद कई किसानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह बिष्ट, चिंतामणि भट्ट, लक्ष्मी दत्त, हेम चन्द्र, नमन भट्ट, दिव्यांशु भट्ट, नित्यानंद भट्ट,भरत भट्ट, पुष्पा देवी, गीता भट्ट, प्रीति भट्ट, बसंती देवी, खष्टी देवी, कमला देवी, खुशी भट्ट, माही भट्ट समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
