🔳 एक भी प्रत्याशी ने नहीं खरीदा नामांकन पत्र
🔳 छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए दो छात्राएं आमने-सामने
🔳 सचिव पद पर महज एक छात्रा के नामांकन पत्र खरीदने से निर्विरोध निर्वाचन तय
🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में तेज हुई चुनाव की सरगर्मी
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए दो छात्राओं ने नामांकन पत्र खरीदे जबकि सचिव पद पर महज एक छात्रा के नामांकन पत्र खरीदने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि तथा सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदे।
गुरुवार को शहीद श्री खेम चन्द्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की गई। प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अध्यक्ष पद के लिए छाया पन्त तथा नीमा ने नामांकन पत्र खरीदे। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए संगीता आर्या तथा पायल, कोषाध्यक्ष पद पर दीपिका तथा विशाखा बुधौडी ने नामांकन पत्र खरीदे। सचिव पद पर महज रितिका गोस्वामी के नामांकन पत्र खरीदे जाने उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए बबीता करगेती तथा सचिन जोशी ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि तथा सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा। नामांकन प्रपत्र विक्रय नामांकन समिति की डा. जयति दीक्षित डा. ईप्सिता सिंह तथा ममता पाण्डे की देखरेख में किया गया। छात्र संघ चुनाव प्रभारी डा. तरुण कुमार आर्या ने बताया कि शुक्रवार को 11 से 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र जमा किये जायेंगे।26 सितंबर को जांच तथा उसी दिन नाम वापसी तथा शाम को वैध प्रत्याशियो की सूची जारी की जाएगी। 28 को प्रशासन की अनुमति के बाद आमसभा व 29 सितंबर को सुबह दस से दो बजे तक मतदान किया जाएगा। उसी दिन मतगणना तथा परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों कि शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!