🔳 गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने नई नियमावली पर दी प्रतिक्रिया
🔳 पर्यटन व्यवसाय को बताया राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़
🔳 पंजीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने पर दिया जोर
🔳 छोटे होटल संचालकों व होमस्टे व्यवसायियों पर न पड़े अनावश्यक आर्थिक बोझ
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : उत्तराखंड पर्यटन विकास विभाग के होटल व होमस्टे पंजीकरण तथा नवीनीकरण को लेकर लागू की गई नई नियमावली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन व्यवसाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश के हजारों परिवारों की आजीविका होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट एवं अन्य पर्यटन गतिविधियों पर निर्भर है।कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय रोजगार सृजन व उत्तराखंड को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भी उत्तराखंड को धार्मिक, आध्यात्मिक व प्राकृतिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि होटल व होमस्टे के पंजीकरण व प्रत्येक पांच वर्ष में नवीनीकरण की व्यवस्था के साथ निर्धारित शुल्क को लेकर छोटे व मध्यम पर्यटन कारोबारियों की व्यावहारिक समस्याओं को भी समझना आवश्यक है। पंजीकरण की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और व्यवसायियों के अनुकूल होनी चाहिए ताकि छोटे होटल संचालकों व होमस्टे व्यवसायियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!