🔳 अध्यक्ष पद पर नीमा ने 21 मतों से की जीत दर्ज
🔳 दीपिका कोषाध्यक्ष तथा सचिन बने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
🔳 सचिव पद पर रितिका व छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पायल निर्विरोध निर्वाचित
🔳 विजयी प्रत्याशियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की नीमा ने प्रतिद्वंद्वी को रोमांचक मुकाबले में 21 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सभी पदों पर विजयी प्रत्याशियों को विद्यालय के प्राचार्य ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मंगलवार को शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। सुबह दस बजे से दस बजे तक मतदान हुआ। 194 में से 170 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे से एसडीएम अनुराग आर्या, तहसीलदार, प्राचार्य व प्राध्यापकों की निगरानी में मतगणना शुरु हुई। अध्यक्ष पद पर नीमा ने जीत दर्ज की। छाया को 72 तथा नीमा को 93 मत, नोटा को 01 तथा 04 मत अवैध पाये गए ,कोषाध्यक्ष पद में दीपिका को 91, विशाखा बुधौडी को 74 मत जबकि 05 मत अवैध पाए गए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर बबीता करगेती को 68, सचिन जोशी को 98 मत प्राप्त हुए जबकि 04 मत अवैध पाए गए। छात्र संघ प्रभारी डा. तरुण कुमार आर्या ने परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर नीमा, कोषाध्यक्ष पद पर दीपिका व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सचिन जोशी निर्वाचित घोषित किए गए जबकि सचिव पद पर रितिका गोस्वामी व छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पायल निर्विरोध निर्वाचित हुई। मतगणना डा.जयति दीक्षित, डा. ईप्सिता सिंह, ममता पाण्डे तथा भाष्करानन्द ने की। विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचन कार्य मे डा. निर्मला, सपना आर्या, मुकेश रावत, अनिल नाथ, प्रेमा देवी, महेन्द्र जलाल तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।
