🔳 गरमपानी बिजलीघर का लिया जायजा
🔳 व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दिए निर्देश
🔳 करंट से बचाव को आवश्यक उपकरणों के इस्तेमाल का आह्वान
🔳 बिल संबंधी समस्याओं के प्राथमिकता से निदान पर दिया जोर
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के गरमपानी स्थित बिजलीघर के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। कुमाऊं चीफ ने बिजलीघर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा विभागीय अधिकारियों को दिए तथा करंट से बचाव को आवश्यक उपकरणों के इस्तेमाल के दिशा-निर्देश दिए। उपभोक्ताओं के बिल संबंधी समस्याओं के समाधान को ठोस कदम उठाए जाने को कहा।
मंगलवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी एकाएक अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित बिजलीघर पहुंचे। मुख्य अभियंता को बिजलीघर में देख विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मुख्य अभियंता ने बिजलीघर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। बिल संबंधी समस्याओं के समाधान को उपभोक्ताओं को सुविधा का लाभ देने आह्वान किया। लाइनमैनो से फिल्ड में कार्य के दौरान कंरट से बचाव को आवश्यक उपकरणों के इस्तेमाल को निर्देशित किया। विभागीय कर्मचारियों से समस्याओं की जानकारी जुटाकर प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। बिजली घर में साफ सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता एसके सहगल, अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम कुमार, मनीष कुमार, कौस्तुभानंद, रमेश, पूरन चंद्र समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!