🔳 बेतालघाट में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर मंथन
🔳 वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने पर मिष्ठान वितरित
🔳 संगठनात्मक मजबूती को एकजुटता का आह्वान
🔳 आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी हुई चर्चा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां को एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया गया। गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व करन माहरा के सीडब्ल्यूसी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर मिष्ठान वितरित कर खुशी व्यक्त की।
गुरुवार को बेतालघाट में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा की प्रदेश की जनता अब भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कार्यकताओं से प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा की लगातार हो रही लूट-खसोट से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। आमजन अब कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहता है। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने की अपील भी की। कार्यकताओं व पदाधिकारियों ने गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने, प्रीतम सिंह को चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष, हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष व करन माहरा को सीडब्ल्यूसी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान कनिष्ठ उप प्रमुख लीलाराम, विनोद तिवारी, रंजन डोर्बी, केएस जलाल, पान सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पंत, जीवन वर्मा, प्रेम प्रकाश , प्रकाश जोशी, छात्र संघ सचिव नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!