🔳 जून मवाडी जल स्रोत पर निर्भर है पचास से अधिक परिवार
🔳 स्रोत से दोपांखी क्षेत्र में कनेक्शन बांटे जाने पर जताई आपत्ति
🔳 छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त न करने की दी चेतावनी
🔳 मनमानी पर तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन का ऐलान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

चालीस वर्ष पुराने प्राकृतिक जल स्रोत से छेड़छाड़ कर आसपास के क्षेत्रों में कनेक्शन बांटे जाने से छड़ा गांव के ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की स्रोत से गांव के पचास परिवार लाभान्वित होते हैं। ऐसे में यदि स्रोत से छेड़छाड़ की गई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित दोपांखी क्षेत्र में खड़ी पहाड़ी पर स्थित जून मवाडी स्रोत से बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव के करीब पचास परिवारों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। चालीस वर्ष पुराने प्राकृतिक जल स्रोत से गांव में पानी पहुंचने से ग्रामीणों को ग्रीष्मकाल में भी पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ता। पिछले दिनों स्रोत से छेड़छाड़ कर आसपास के कुछ लोगों को कनेक्शन दिए जाने ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की वर्षों पुराने स्रोत से छेड़छाड़ कर छड़ा गांव के पचास परिवारों को पानी से वंचित करने की रणनीति बनाई जा रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो टूक कहा की यदि गांव की आपूर्ति प्रभावित की गई तो फिर श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन शुरु किया जाएगा। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष मनोज बिष्ट, संजय सिंह, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह, खुशाल सिंह, विजय बिष्ट, दिनेश सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश सिंह, पूरन सिंह, जीवन सिंह आदि ग्रामीणों ने प्राकृतिक जल स्रोत को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया है।

error: Content is protected !!