🔳 पक्ष विपक्ष समेत विभिन्न संगठनों ने किया शोक व्यक्त
🔳 स्वर्गीय खंडूरी के कार्यकाल को बताया यादगार
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त कर प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। कहा कि स्वच्छ व ईमानदार छवि के स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी का शासन हमेशा यादगार रहेगा।
मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन की सूचना से कोसी घाटी में शोक की लहर दौड़ गई। पक्ष, विपक्ष समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। स्वर्गीय खंडूरी के मुख्यमंत्री काल में हुए कार्यों को याद किया गया। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बेतालघाट दिलिप सिंह बोहरा ने कहा कि सांसद से राज्य निर्माण को लेकर संघर्ष तथा मुख्यमंत्री तक स्वर्गीय खंडूरी ने ऐतिहासिक कार्य किए जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। संगठन के गरमपानी ईकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, प्रेम नाथ गोस्वामी, संजय बिष्ट, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत, देवेश कांडपाल, बिशन जंतवाल, मनोज नैनवाल आदि व्यापारियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया।
