🔳 उपचार को अस्पताल पहुंच रहे रोजाना तीस से चालीस बच्चे
🔳 पेट दर्द व बुखार से पड़ जा रहे पस्त
🔳 चिकित्सक उपलब्ध करा रहे उपचार, अहतिआत बरतने की भी अपील
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
मौसम का पारा चढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़ो की जद में आकर कोसी घाटी के तमाम गांवों के नौनिहाल पस्त पड़े हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना तीस से चालीस बच्चे उपचार को अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक डा. अभिलाषा पांडे के अनुसार बच्चों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही विशेष सतर्कता बरतने के लिए स्वजनों को भी जागरुक किया जा रहा हैं।
तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही बिमारियां भी पांव पसारने लगी है। तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों का असर दो से दस वर्ष तक के बच्चों में देखने को मिल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के गांवों से रोजाना तीस से चालीस नौनिहाल हीट वेब से पस्त होकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकांश नौनिहाल पेट दर्द व बुखार से पीड़ित हैं। बच्चों के बिमार पड़ने से स्वजनों की चिंता भी बढ़ने लगी है। हालांकि अस्पताल में नौनिहालों को समुचित उपचार व दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। सीएचसी की चिकित्सक डा. अभिलाषा पांडे ने बताया की हीट वेब की चपेट में आकर बच्चे पस्त पड़ रहे हैं। समुचित उपचार, दवाइयों के साथ ही बच्चों के स्वजनों से धूप में बच्चों को बाहर न भेजने, ताजी भोजन व शुद्ध पानी का इस्तेमाल करने तथा फलों को अच्छे से धोकर खाने को जागरुक किया जा रहा है।
