🔳 हाईवे पर लाखों रुपये के बजट से हुआ है नाली निर्माण
🔳 जगह जगह बंद होने से हाईवे पर बह रहा बारिश का पानी
🔳 विभागीय अनदेखी पर क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी
🔳 जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की उठाई मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लाखों रुपये के बजट से तैयार बरसाती नाली व कलमठ विभागीय अनदेखी का शिकार हो चुके हैं। भारी बजट से बनी नाली व कलमठ जगह जगह मलबे से भरी पड़ी है बावजूद एनएच प्रशासन की नींद नहीं टूट रही जबकि बारिश का दौर लगातार जारी है। विभागीय अनदेखी पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है।
हाईवे पर लाखों रुपये के सरकारी बजट से समय समय पर बरसाती नाली व कलमठो का निर्माण होता है। सफाई के नाम पर भी सरकारी धनराशि खर्च की जाती है ताकि बारिश के पानी से हाईवे को नुकसान न पहुंचे पर वर्तमान में हाईवे पर नावली, जौरासी, चमड़ियां, लोहाली, गरमपानी, खैरना, दोपाखी, भोर्या बैंड समेत तमाम स्थानों पर मलबे से पटी पड़ी बरसाती नाली व बंद पड़े कलमठ विभागीय अनदेखी की हकीकत बयां कर रहे हैं। नाली व कलमठो के बंद होने से जगह जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो रही है बावजूद एनएच विभाग की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति के विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, बिशन जंतवाल, प्रेमनाथ गोस्वामी, फिरोज अहमद आदि ने हाईवे पर बनी बरसाती नालियों व कलमठो की तत्काल सफाई कराए जाने की मांग उठाई है। एनएच के सहायक अभियंता प्रकाश रौतेला के अनुसार नाली, कलमठ व स्लीप सफाई को टेंडर हो चुका है। बांड बनते ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *