🔳 दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रुप से चोटील
🔳 स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में स्कूटी व बाइक की टक्कर में स्कूटी सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बीच बाजार हुई दुर्घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। दुर्घटना से हाईवे पर कुछ देर आवाजाही भी ठप रही।
सोमवार को खैरना बाजार स्थित देवी मंदिर के समीप स्कूटी व बाइक की टक्कर से अफरातफरी मच गई। एकाएक हुई दुर्घटना से दुकानदार दुकानों से बाहर निकल मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल स्कूटी सवार रोहित को लहुलुहान हालत में निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तथा स्वजनों को भी सूचना दी गई। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चौकी पुलिस खैरना ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी जुटाई। बाजार क्षेत्र में हुई दुर्घटना से हाईवे पर कुछ देर आवाजाही भी ठप हो गई। दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी व बाइक को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *