🔳 हजारों श्रद्धालुओं ने टेका बाबा के दर पर मत्था
🔳 वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर लगी रही वाहनों की कतार
🔳 आवाजाही करने वाले पर्यटक व यात्री रहे परेशान
🔳 पुलिस टीमों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को बहाया पसीना
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
विकेंड पर कैंची धाम स्थित बाबा नींब करौरी आश्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। हाईवे पर वाहनों को दबाव बढ़ने से यात्री व पर्यटक जाम से परेशान रहे। जगह जगह वाहनों की कतार लगी रही। हालांकि पुलिस टीमें यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही।
विकेंड पर रविवार को सुप्रसिद्ध कैंची धाम में सुबह से ही बाबा भक्तों के जुटने का सिलसिला शुरु हो गया। बाबा नींब करौरी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हो गई। शाम तक हजारों श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में पहुंच गई। कई बार आश्रम से हाईवे तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी रही। घंटों तक वाहन रेंगते रहे। आवाजाही कर रहे यात्रियों व पर्यटक को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलग अलग स्थानों पर तैनात पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होने से कई बार घंटों तक कतार लगी रही। देर शाम बामुश्किल यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
