🔳 बेतालघाट में बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
🔳 बिंदुवार समझाई गई कार्यक्रम की रुपरेखा
🔳 मतदाताओं से बगैर त्रुटि के फार्म भरवाने की अपील
🔳 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर होगा गणना प्रपत्रों का वितरण
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
मुख्यालय बेतालघाट स्थित सभागार में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सुपरवाइजरों व बीएलओ को अहम जानकारियां दी गई। मतदाताओं से एलुमिनेशन फार्म सही सही भरवाने का आह्वान किया गया। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक मतदाताओं को दावे व आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।
ब्लॉक मुख्यालय सभागार में हुए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। तहसीलदार ने कर्मचारियों से गंभीरता से कार्य में जुटने तथा शत-प्रतिशत परिणाम देने का आह्वान किया। कहा की मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मास्टर ट्रेनर राजेंद्र पांडे ने कहा की पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य पूर्ण किया जाना है। बीएलओ व सुपरवाइजरों को कई अहम जानकारियां भी उपलब्ध कराई। बताया की 29 भी से आठ जून तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग व प्रशिक्षण, आठ से सात जुलाई तक घर घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण तथा मतदाताओं को बगैर त्रुटि के फार्म भरने की जानकारी देने तथा फोटो चस्पा कर फार्म वापस लेने के बाद चौदह जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाऐगा जबकि तेरह अगस्त तक मतदाताओं के दावे व आपत्तियां दर्ज की जाएगी। पंद्रह सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस दौरान प्रमोद कुमार, अंजू बिष्ट, माया गोस्वामी, जया भंडारी, ज्योति जलाल, सुनीता जोशी, दीपा पांडे, कमला नेगी, सुनीता आर्या, मीना देवी, भगवती बिष्ट, कुंती आर्या, सुनील आर्या, सीता देवी, गीता मेहरा, गीता गोस्वामी, कविता पंत, चंद्रकला, शैलजा, दीक्षा, मीनाक्षी, ललिता, चंद्रा, निर्मला, पम्मी आदि मौजूद रहे।
