🔳 जीजीआईसी बेतालघाट व जीआइसी नौगांव में लगा समर कैंप
🔳 विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बांधा समां
🔳 शिक्षक शिक्षिकाओं ने कई अहम जानकारियां की साझा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट व जीआइसी नौगांव में समर कैंप के तहत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में भी दमखम दिखाया। चित्रकला, निबंध, संगीत आदि प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
जीआइसी नौगांव में समर कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में छठी, सातवीं व नवी कक्षा के पंद्रह छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भाषा, संस्कृति व परंपराओं की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कुमाऊनी, गढ़वाली व जौनसारी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। जीजीआइसी बेतालघाट में प्रधानाचार्य भारती आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक एकता व नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। कैंप में छात्राओं को ऐपण कला के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। नृत्य, गायन, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। विद्यालय की शिक्षिका भारती भट्ट व शालू यादव ने विद्यार्थियों को कई अहम बिंदुओं पर जानकारी दी।
