🔳 मालवाहक वाहनों की कतार से आवाजाही बनी परेशानी
🔳 सुबह से शाम तक कई बार लग रहा जाम
🔳 वाहनों के फंसने से गरमपानी खैरना बाजार तक लग रही वाहनों की कतार
🔳 सुबह से रोके जाने से मालवाहक वाहन चालक भी परेशान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर रोके जा रहे मालवाहक वाहन खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर जाम का कारण बन गए हैं। सुबह से शाम तक वाहनों के रुकने से चालक तो परेशान हैं ही आवाजाही करने वाले लोगों को भी बार बार जाम का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कैंची क्षेत्र को जाम से मुक्त करने को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में मालवाहक वाहनों को रोक दिया जा रहा है। सुबह से शाम तक मालवाहक वाहनों को रोके जाने से अल्मोड़ा व रानीखेत की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। ऐसे में पर्यटक व यात्री वाहन कई बार जाम में फंसे जा रहे हैं। सुबह से शाम तक कई बार जाम की समस्या सामने आ रही है। जाम में फंसे वाहनों की कतार लगने से कई बार खैरना गरमपानी बाजार क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था चरमरा जा रही है। स्थानीय बिशन सिंह जंतवाल के अनुसार रोके जाने से मालवाहक वाहनों के चालक भी दिनभर परेशान रहते हैं वहीं जाम अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने कैंची क्षेत्र में जाम का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई है। साफ कहा कि मालवाहक वाहनों को रोककर चालकों को परेशान करने तथा नए स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न किया जाना कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *