🔳 जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर सुचारु किया गया यातायात
🔳 एक घंटे तक लगी रही वाहनों की लंबी कतार
🔳 आवाजाही शुरु होने के बाद यात्रियों व पर्यटकों ने ली राहत की सांस
🔳 हाईवे पर क्वारब क्षेत्र से आवाजाही की गई है प्रतिबंधित
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नवनिर्मित क्वारब बाइपास मोटर मार्ग पर पहाड़ी से गिरे मलबे से एक घंटे से अधिक समय तक यातायात ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जेसीबी मशीन से मलबा हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु किया जा सका। आवाजाही शुरु होने से जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में जर्जर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन से खतरा बढ़ने के मद्देनजर जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने आवाजाही प्रतिबंधित की है। वाहनों को नवनिर्मित क्वारब बाइपास से आवाजाही कराई जा रही है। रविवार शाम क्वारब बाइपास पर भी एकाएक सड़क से सटी पहाड़ी से मलबा गिरने से आवाजाही ठप हो गई। आवाजाही ठप होने व जाम लगने से यात्री व पर्यटक वाहन जहां तहां फंस गए। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे से भी अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही‌। जाम में फंसने से आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेसीबी मशीन ने मौके पर पहुंच मलबा हटाकर बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मुख्य हाईवे के बाद अब बाइपास पर जाम की स्थिति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *