🔳 जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर उठाई जांच की मांग
🔳 पात्र व्यक्तियों की अनदेखी पर जताई नाराजगी
🔳 अपात्रों पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का लगाया आरोप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट ग्राम पंचायत में अंत्योदय राशन कार्डो में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच गई है। स्थानीय व्यक्ति ने ही जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर राशन कार्डो की जांच की मांग उठा दी है। आरोप लगाया है की मिलीभगत से अपात्र लोगों के अंतोदय राशन कार्ड बना दिए गए हैं।
शुक्रवार को पुष्कर सिंह पनौरा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के नैनीताल स्थित कार्यालय में ज्ञापन देकर मल्लाकोट ग्राम पंचायत में अंत्योदय राशन कार्डो में धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है की राज्य सरकार के आदेश के बाद लगातार राशन कार्डों के सत्यापन होने के बावजूद मल्लाकोट ग्राम पंचायत में अपात्र लोगों के अंत्योदय राशन कार्ड बना दिए गए हैं। मिलीभगत के जरिए बनाए गए राशन कार्डों से पात्र लोगों के हक पर डाका डाला जा रहा है। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा जबकि अपात्र सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर अपात्रों के बने अंत्योदय राशनकार्डों को निरस्त किए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *