🔳 सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
🔳 पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से माहौल राममय
🔳 भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से किया भक्तों को मंत्रमुग्ध
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे चूलिया बिडारी गांव के मैतु मुकौटी गोलज्यू धाम मंदिर में श्री राम नवाहन ज्ञान यज्ञ का हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ पारायण हो गया। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से माहौल राममय हो उठा।
मैतु मुकोटी गोलज्यू धाम मंदिर परिसर में सोमवार को संत श्री श्री 108 रविशंकर की देखरेख में धर्माचार्यों ने यजमान प्रताप बोहरा, मदन बोहरा, शिवराज सिंह, भगवत सिंह, चंदन सिंह बोहरा से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोचार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य सतीश लोहनी ने पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं का गुणगान किया। भक्तों से भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। बेतालघाट, घोड़ियां हल्सों, रोपा, बर्धो, हल्सो, कोरण, अमेल, सेठी, नैनीचैक समेत आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति व भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल राममय हो गया। मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *