🔳 हादसे में चालक सुमेत पांच लोग हुए थे कालकलवित
🔳 जिलाधिकारी ने दिए हैं मजिस्ट्रेट की जांच के आदेश
🔳 उपजिलाधिकारी ने लोगों से पक्ष व साक्ष्य उपलब्ध कराने का किया आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

सैनिटोरियम – दूनीखाल – रातीघाट बाईपास पर हृदयविदारक हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरु कर दी गई है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने लोगों से दुर्घटना के संबंध में पक्ष व साक्ष्य उपलब्ध कराने को आठ जून तक किसी भी कार्य दिवस में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय श्री कैंची धाम में उपस्थित उपस्थित होने की अपील की है। बताया कि भविष्य की घटनाओं को रोकने तथा दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी गई है।
बीते 21 मई को सैनिटोरियम – दूनीखाल – रातीघाट बाईपास मोटर मार्ग पर सिरोड़ी गांव के तोक उगियार के समीप यूपी 33 क्यूयू 1874 के असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तकनीक व मानवीय लापरवाही की जांच तथा भविष्य में घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है। सोमवार से जांच शुरु कर दी गई है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार दुर्घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति अपना पक्ष व साक्ष्य उपलब्ध कराना चाहता है तो छह जून तक किसी भी कार्य दिवस में उपजिलाधिकारी कार्यालय श्री कैंची धाम तहसील में उपस्थित होकर साक्ष्य व पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *