🔳 खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे व खैरना बाजार में लगी वाहनों की कतार
🔳 आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक रहे परेशान
🔳 खैरना पुलिस ने बामुश्किल यातायात कराया सुचारु
🔳 जाम खुलने के बाद यात्रियों व पर्यटकों ने ली राहत की सांस
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की औरत सीमा पर खैरना क्षेत्र में रोके गए मालवाहक वाहनों से ही जाम की स्थिति बन गई। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया।
बुधवार को कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने को अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर मालवाहक वाहनों को रोक दिया गया। सुबह से शाम तक मालवाहक वाहनों के रुकने से नेशनल व स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम के एकाएक जल्दी निकलने के फेर में कई छोटे वाहन चालकों ने वाहन जहां फंसा दिए। एक ओर मालवाहक वाहन व दूसरी ओर छोटे वाहनों के फंसने से खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे व खैरना बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई। भुजान क्षेत्र तक छोटे वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक परेशान रहे। लोगों ने जाम की समस्या पर गहरी नाराजगी जताई। हरकत में आई खैरना पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय की अगुवाई में मोर्चा संभाला तब जाकर बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका। आवाजाही शुरु होने के बाद जाम में फंसे यात्रियों व पर्यटकों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *