🔳 तडी़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने भेजा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳 बीतों दिनों हुई बारिश से मंडराया पेयजल टैंक पर खतरा
🔳 खतरा टालने को सुरक्षात्मक कार्य करवाए जाने की उठाई मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के तडी़ ग्राम पंचायत की मुख्य पेयजल योजना के टैंक के नजदीक भूस्खलन से टैंक खतरे की जद में आ गया है। ऐसे में भविष्य में टैंक के ध्वस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप होने का अंदेशा है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेज सुरक्षात्मक कार्य करवाए जाने की गुहार लगाई है।
तडी ग्राम पंचायत में छरघाट स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी की आपूर्ति होती है। बीतों दिनों हुई बारिश से स्रोत के समीप बने पेयजल टैंक के नजदीक भूस्खलन होने से पेयजल टैंक पर खतरा बढ़ गया है‌। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी ने मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे को पत्र भेज आगामी बरसात में टैंक को बचाने के लिए आसपास सुरक्षात्मक कार्य करवाए जाने की गुहार लगाई है। पत्र के माध्यम से बताया की यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो पूरे गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मामले को गंभीरता से ले सुरक्षा कार्यों पर जोर दिया है ज्ञापन में केशव चन्द्र, पूरन चंद्र, मुकेश, प्रकाश, शेखर, हंसा दत्त, चंद्रकला, ईश्वरी देवी, कमला, नीमा, हिमानी आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *