🔳 प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे अस्पताल
🔳 13 जून से ओपीडी बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन का ऐलान
🔳 लंबित मांगें जल्द पूरी किए जाने की उठाई मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

उत्तराखंड राजकीय आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सा संघ के आह्वान पर बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न अस्पतालों में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी पर चरणबद्ध आंदोलन शुरु कर दिया है। चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। साफ कहा की मांगे जल्द नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को बेतालघाट के ऊंचाकोट, दाडिमा, बर्धो, हल्सों, तल्लीपाली आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने शासन व विभागीय अधिकारियों के बीच कई बार वार्ता के बावजूद मांगे लंबित पड़े होने पर गहरी नाराजगी जताई हुई। । सकारात्मक निर्णय न लेकर अनदेखी किए जाने पर रोष जताया। विभागीय निदेशक की नियुक्ति, एसीपी के लंबित प्रकरण, डीएसीपी का लाभ, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन, पदोन्नति के अवसरों का विस्तार, अध्ययन अवकाश समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग उठाई। दो टूक कहा कि 13 जून को ओपीडी बहिष्कार कर जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डा. सुरुचि, डा. गौरव गोस्वामी, डा. शोभा, डा. हर्षिता, डा. राशिद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *