🔳 लाखों रुपये के बजट से किया गया था नाली निर्माण
🔳 विभागीय अनदेखी हालात हो चुके बद से बदतर
🔳 अतिक्रमण से मुक्त होने से क्षेत्रवासियों को आवाजाही में मिलेगी राहत
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बनी बरसाती नाली को अतिक्रमण से मुक्त कर सफाई करवाए जाने की मांग जोर पकड़ गई है। देवभूमि व्यापार मंडल ने मानसून से पूर्व व्यवस्था दुरुस्त किए जाने पर जोर दिया है। संगठन अध्यक्ष के अनुसार नाली पर जगह जगह सामान रखे जाने से ग्राहकों व क्षेत्रवासियों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खैरना गरमपानी बाजार क्षेत्र में एनएच विभाग ने वर्षों पूर्व लाखों रुपये के सरकारी बजट से बरसाती नाली का निर्माण करवाया। विभागीय अनदेखी से वर्तमान में जगह जगह नाली बदहाल हालत में पहुंच गई है। नाली पर अतिक्रमण भी बड़ी समस्या बन चुका है। कई जगह नाली के बंद होने से बारिश का पानी हाईवे पर बहता हुआ लोगों के घरों व दुकानों में तक घुस जाता है। अतिक्रमण की जद में आने से स्कूली बच्चों, राहगीरों व बाजार में खरीददारी को पहुंचने वाले ग्राहकों को भी आवाजाही में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने व्यवस्था में सुधार को नाली को अतिक्रमण से मुक्त करने तथा बरसात से पूर्व नाली की सफाई करवाए जाने पर जोर दिया है ताकि बरसात में क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े तथा स्कूली बच्चों, राहगीर व ग्राहकों को भी बाजार में सुरक्षित व सुगम आवाजाही का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *