🔳 पेंचवर्क व डामरीकरण में कई बार खर्च हो चुका बजट
🔳 बारिश के दौरान दोगुनी बढ़ जा रही समस्या
🔳 वाहनों की आवाजाही होने पर दुकानों में घुस रहा गड्ढों में भरा पानी
🔳 समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर स्थित पातली बाजार क्षेत्र के व्यापारी बारिश से तमाम परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो चुके हैं। बाजार क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर लाखों रुपये का बजट खर्च किए जाने के बावजूद गड्ढे मुसीबत बन चुके हैं। गड्ढों में पानी भरने से आवाजाही भी खतरनाक हो जा रही है बावजूद जिम्मेदार अफसरों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही।
स्टेट हाईवे पर पातली मुख्य बाजार क्षेत्र में कभी पेंचवर्क तो कभी डामरीकरण के नाम पर लाखों रुपये की सरकारी धनराशि खर्च की जा चुकी है बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। गुणवत्ताविहीन कार्यों व विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से पातली बाजार में जगह जगह गड्डे मुसीबत का सबब बन चुके हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से दिक्कत दोगुना बढ़ जा रही है। वाहनों की आवाजाही होने से गड्ढों में भरा पानी स्थानीय दुकानदारों की दुकानों को रुख कर रहा है जिससे दुकानों में रखा सामान भी खराब हो जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही पेंचवर्क किए जाने के बावजूद अब दोबारा गड्डे हो जाने से लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप‌ लगाया की बाजार के गड्डे सरकारी बजट ठिकाने लगाने का जरिया बन चुके हैं। स्थानीय गजेंद्र सिंह, आंनद सिंह, बालम सिंह, जीवन सिंह, सुनील मेहरा आदि ने समस्या के समाधान को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेताया है कि बजट खर्च होने के बावजूद यही स्थिति रही तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *