🔳 कालिका मोड़ के समीप कैंटर में आई तकनीकी खराबी
🔳 एक ओर खड़े मालवाहक वाहनों से बिगड़ती चली गई व्यवस्था
🔳 भुजान तथा खैरना बाजार तक फंसते चले गए पर्यटकों व यात्रियों के वाहन
🔳 कोतवाल भवाली ने मय टीम संभाला मोर्चा तब जाकर बामुश्किल सुचारु हुआ यातायात
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कालिका मोड़ के समीप ट्रक के खराब होने से भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। आवाजाही कर रहे पर्यटकों व यात्रियों के वाहन जहां- तहां फंस गए। वाहनों की लंबी कतार भुजान तथा खैरना बाजार तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल भवाली ने मय टीम मोर्चा संभाल बामुश्किल यातायात सुचारु कराया। जाम खुलने से यात्रियों व पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के बाद अब खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर जाम एक बड़ी समस्या बन चुका है। कैंची क्षेत्र में जाम से निपटने को रोके जा रहे हैं मालवाहक वाहनों से जाम लगता ही चला जा रहा है। शुक्रवार को खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कालिका मोड़ के समीप पहाड़ से हल्द्वानी को जा रहा पेट्रोलियम पदार्थ के टैंकर में तकनीकी खराबी आ गई। स्टेट हाईवे पर टैंकर के खराब होने तथा एक ओर मालवाहक वाहनों के खड़े होने से दोनों ओर पर्यटकों व यात्रियों के वाहन फंसते चले गए। भुजान तथा खैरना बाजार तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। निरीक्षण को खैरना चौकी पहुंचे कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा जाम की स्थिति को देख मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से टैंकर को बामुश्किल किनारे लगाया। बेतरतीब खड़े मालवाहक वाहनों को भी सही ढंग से पार्क करवाया तब जाकर यातायात सुचारु करवाया। तकरीबन एक घंटे तक कोतवाल ने मौके पर डटकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। यातायात सुचारु होने के बाद जाम में फंसे लोगों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने आज दिन लग रहे जाम की समस्या के समाधान को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *