🔳 महत्वपूर्ण खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे का हाल
🔳 12 लाख रुपये के बजट से किया जा रहा कार्य
🔳विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जताई नाराजगी
🔳 बजट ठिकाने लगाने जाने का लगाया आरोप
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर लाखों रुपये के बजट से किया जा रहा पेंचवर्क एक ही बारिश में दम तोड़ गया है। पेंचवर्क उखड़ने से गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में आ गई है वहीं विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। व्यापारियों ने घटिया कार्य पर गहरी नाराजगी जताई है।
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे को गड्डे मुक्त करने को लोनिवि विभाग ने बारह लाख रुपये की लागत से पेंचवर्क कार्य शुरु करवाया पर लाखों रुपये के बजट से किए जा रहे पेंचवर्क की गुणवत्ता पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। दो दिन की बारिश में ही पेंचवर्क दम तोड़ गया है। पूर्व में भी कई बार पेंचवर्क किए जाने के बावजूद घटिया कार्य के उखड़ने व अब एक बार फिर पेंचवर्क उखड़ने से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की लगातार बजट खर्च कर घटिया कार्य किए जा रहे हैं सरकारी धनराशि की बर्बादी के साथ ही जनहित से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील मेहरा ने भी महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे पर गुणवत्ताविहीन कार्य किए जाने का आरोप लगाया है। दो टूक कहा की घटिया कार्य कर सरकार की भी बदनामी की जा रही है‌। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे पर किए गए पेंचवर्क के एक ही बारिश में उखड़ जाने पर गहरा रोष जताया है। लोनिवि के सहायक अभियंता अजय टम्टा के अनुसार पहाड़ी से गिरे पत्थरों से पेंचवर्क को नुकसान हुआ है। दोबारा दुरुस्त करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!