🔳 पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बचे कई वाहन
🔳 आवाजाही ठप होने से लगी वाहनों की कतार
🔳 लोडर मशीन से मलबा हटाए जाने के बाद बामुश्किल यातायात हुआ सुचारु
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी की पहाड़ी से हुए भूस्खलन से घंटे भर आवाजाही बाधित हो गई। कई वाहन पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे। लोनिवि की लोडर मशीन ने मलबा व पत्थरों को हटाकर बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। आवाजाही सुचारु होने के बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
दो दिन लगातार बारिश के बाद सोमवार को धूप निकलने के बाद खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर स्थित कनवाडी की पहाड़ी एकाएक दरक गई। पहाड़ी से भारी भूस्खलन से गिरे मलबे व बड़े बड़े पत्थरों से स्टेट हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई। आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री व पर्यटक वाहन जहां तहां फंस गए। लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर लोन भी कर्मियों धोनी भी गर्मी मौके पर पहुंचे तथा लोडर मशीन की मदद से यातायात सुचारु करने का प्रयास किया पर पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों के कारण कई बार लोडर मशीन चालकों को पीछे हटना पड़ा करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बम उसके यातायात सुचारू हुआ यातायात सुचारु होने के बाद यात्रियों को पर्यटकों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!