🔳 विशेष मंत्रोचार के साथ अखंड रामायण पाठ का हुआ श्रीगणेश
🔳 भजन मंडली ने शानदार भजन की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के बुधलाकोट ग्राम पंचायत के तल्ला ठेलका तोक में स्थित देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ से माहौल भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। कल बुधवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा।
मंगलवार को देवी मंदिर में धर्माचार्य पंडित गर्वित तिवारी ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। पूजा अर्चना व विशेष मंत्रोचार के साथ अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल राममय हो उठा। गांव की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु देवी मंदिर पहुंचे। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति पदाधिकारियों के अनुसार बुधवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!