◾रोजगार की तलाश कर चुके हैं दिल्ली व मुंबई को रुख
◾राम की लीला को समय पर पहुंच जाते हैं गांव
◾कुशल प्रबंधन के साथ ही निभाते हैं विभिन्न अभिनय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
इंटरनेट के इस दौर में आज भले ही युवा पीढ़ी समाज से दूर होती जा रही है पर गांव के युवा अपनी संस्कृति को संजोए रखने को आज भी गंभीर है। बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ गांव में होने वाली रामलीला इसका जीता जागता उदाहरण है। रोजगार की तलाश में गांव छोड़ चुके कई युवा आज भी रामलीला मंचन को गांव पहुंच जाते हैं। खास बात यह है की ये युवा मंचन के दौरान सभी जिम्मेदारियां बखूबी संभालते हैं।
गांवो में होने वाली रामलीलाएं आज भी खास पहचान रखती है। जहां कई महिनों से लोग तैयारियों में जुट जाते हैं। वहीं गांव से दूर जा चुके प्रवासी भी इन दिनों गांव पहुंचकर लोगों के साथ मिलकर रामलीला मंचन की तैयारी में हाथ बंटाते हैं। यही नहीं मंचन में कई महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा करते हैं। बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ की रामलीला पूरे क्षेत्र में खास पहचान रखती है। कमेटी सदस्य मंचन की तैयारियों में भी जोर शोर से जुटे हैं। रामलीला कमेटी से जुड़े श्याम सिंह कार्की के अनुसार रोजगार की तलाश में गांव से दूर जा चुके प्रवासी रामलीला मंचन के समय गांव पहुंच जाते हैं। दिल्ली व मुंबई जैसे महानगरों में कार्यरत युवा कई महत्वपूर्ण पात्रों का अभिनय कर तमाम जिम्मेदारी भी निभाते हैं। प्रवासी नीरज परशुराम का अभिनय कर रंग जमाते हैं तो अर्जुन मंचन में निर्देशन, हिमांशु अंगद, पंकज मेघनाद, तथा नीरज व मन्नू कई पात्रों का अभिनय आसानी से कर हाथ बंटाते है। मंचन के बाद सभी प्रवासी युवा वापस लौट जाते हैं।




