◾शिक्षक पति ने निभाया राजा जनक का किरदार
◾बेटे ने किया सीता का दमदार अभिनय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सरोवर नगरी नैनीताल की रामलीला में इस वर्ष एक विशिष्ट संयोग जुड़ा। एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने भावपूर्ण अभिनय से ऐतिहासिक उपलब्धी हासिल की। सीता की भूमिका में सेंट जोसफ के कक्षा 5 के छात्र संस्कार पांडे ने बेहतरीन अभिनय किया जबकि सीता स्वयंवर में सीता की माँ सुनयना के रूप में संस्कार की माता व खैरना प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका दीपा पांडे ने भावपूर्ण अभिनय कर सभी को प्रभावित किया। वहीँ पिछले 32 वर्षों से रामलीला में दो दर्जन से अधिक पात्रों का अभिनय कर चुके संस्कार पांडे के पिता एवं रंगकर्मी शिक्षक डा. हिमांशु पांडे ने राजा जनक की भूमिका निभाई । रामलीला मंचन के दौरान इस बार बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षाविद एवं संस्कृति प्रेमी सीआरएससटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने राजा दशरथ व शिक्षक गणेश लोहनी ने विश्वामित्र की भूमिका निभायी। चारु पंत के परशुराम की भूमिका विशेष रूप से सराही गई। साथ ही रावण के दमदार अभिनय में दीपक जोशी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राम एवं लक्ष्मण की भूमिकाओं में रौनक बोरा एवं मोहित सुयाल ने उत्कृष्ट अभिनय प्रस्तुत किया।

error: Content is protected !!