🔳 मिनी स्टेडियम बेतालघाट में हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण
🔳 नव ज्योति व बेतालेश्वर सीएलएफ से जुड़ी महिला किसानों ने किया प्रतिभाग
🔳 मृदा जांच, पोषक तत्व व जल प्रबंधन के सीखें तौर तरीके
🔳 आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम सभागार में महिला किसानों का जलवायु अनुकूल कृषि विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। महिलाओं को उन्नत खेती के साथ ही जल प्रबंधन व विभिन्न सिंचाई तकनीक व आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के तौर तरीके भी बताए गए।
मिनी स्टेडियम सभागार में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत नव ज्योति व बेतालेश्वर सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) से जुड़ी महिला किसानों को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में खेतीबाड़ी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। महिला किसानों को पॉलीहाउस खेती, बेमौसमी उत्पादन, उन्नतशील बीजों के प्रजातियों के चयन व इस्तेमाल, जलवायु स्मार्ट कृषि व एकीकृत कृषि माड्यूल की जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने भूपरिष्करण, मृदा जांच व पोषक तत्व प्रबंधन, जल प्रबंधन के साथ ही विभिन्न सिंचाई तकनीक के बारे में जानकारी दे वर्षा जल संचयन तथा संरक्षण तथा नर्सरी प्रबंधन व नर्सरी के प्रकार बता आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। पशुपालन से जुड़ने की भी अपील की गई। इस दौरान ग्रामोत्थान (रीप) के सहायक प्रसार कृषि व पशुपालन अधिकारी बलविंदर सिंह, आजिविका समन्वयक महेश पुरी, एनआरएलएम के एरिया कोर्डिनेटर उमेश बिष्ट, संजय गोस्वामी, प्रियंका, गीता गोस्वामी, अनीता जलाल, हरीश चंद्र, अनिता बुधोडी, ज्योती जोशी, जितेन्द्र कुमार, मीनाक्षी जोशी, रेखा, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।




