🔳दस दिवसीय मशरुम प्रशिक्षण का हुआ श्रीगणेश
🔳वक्ताओं ने गिनाए मशरुम से रोजगार के फायदे
🔳बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के तत्वावधान में मनरेगा योजना में सौ दिन का कार्य पूरा करने वाली ग्रामीण महिलाएं व स्वयं सहायता समूहों का दस दिवसीय मशरुम प्रशिक्षण का श्रीगणेश हो गया। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने लाभार्थियों से गंभीरता से प्रशिक्षण का लाभ ले स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान किया।
सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में बडौ़दा स्वरोजगार विकास संस्थान के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर प्रदीप यर्सो व बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डायरेक्टर प्रदीप यर्सो ने कहा की प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व समूहों को स्वरोजगार से जोड़ आत्मनिर्भर बनाना है। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने प्रशिक्षार्थियों से पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया। मास्टर ट्रेनर प्रीति भंडारी ने कहा की मशरुम उत्पादन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं आज तमाम गांवों में लोग मशरुम उत्पादन से जुड़ स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। प्रीति ने प्रशिक्षार्थियों को मशरुम उत्पादन के पहले चरण में किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर कमलेश जलाल ने किया। इस दौरान नरेंद्र पिलख्वाल, एबीडीओ विनोद कुमार, उमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!