🔳मध्यरात्रि आग की लपटों से पूरे गांव में मचा हड़कंप
🔳पशुपालक के आठ घास के लुट्टे जलकर हुए खाक
🔳तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल पाया जा सका काबू
🔳ग्राम प्रधान ने आग के कारणों का पता लगाने तथा प्रभावित को मुआवजा देने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के दियारी गांव में देर रात आबादी के नजदीक एकाएक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लगातार धधकती आग ने स्थानीय पशुपालक के घास के आठ लुट्टे जलाकर राख कर दिए। गनीमत रही की आग आबादी तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान ने आग के कारणों का पता लगाएं जाने की मांग उठाई है।
दियारी गांव में शनिवार मध्यरात्रि आबादी के समीप उठी आग की लपटों से पूरे गांव में दहशत फैल गई। अनहोनी की आंशका से गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। गांव में रहने रहने वाली नीमा सुनेरी के घास के लुट्टे धधकते देख ग्रामीण आग बुझाने दौड़े। घरों से बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया गया पर आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया पर तब तक मवेशियों के लिए रखे गए घास के आठ लुट्टे जलकर खाक हो गए। गनीमत रही की आग आबादी तक नहीं पहुंची और बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों की सतर्कता से समीप ही रखें गए गांव के अन्य पशुपालकों के घास के लुट्टे व मवेशी भी बचा लिए गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। ग्राम प्रधान लीला देवी ने पशुपालक को नुकसान का उचित मुआवजा देने तथा आग लगने के कारणों का पता लगाने की मांग की है।




