🔳राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳महिला समूहों के भविष्य के कार्यों पर हुआ मंथन
🔳विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित महिला सभागार गरमपानी में 18 गांवो के ग्राम संगठन की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रुपरेखा तैयार की। मास्टर ट्रेनर उमेश बिष्ट ने कई अहम जानकारियां दी।
बुधवार को सभागार में हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ एबीडीओ विनोद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एबीडीओ विनोद कुमार ने गरमपानी क्लस्टर के तहत 18 गांवो में गठित ग्राम संगठनों की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। एबीडीओ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। मास्टर ट्रेनर उमेश बिष्ट ने कार्ययोजना तैयार करने, स्वरोजगार के माध्यम से समूहों को मजबूत करने, प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करने समेत तमाम बिंदुओं पर जानकारी दी। बताया की ग्राम संगठन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ आत्मनिर्भर बनाने को तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। योजनाओं की सही जानकारी से महिला समूहों को लाभान्वित किया जा सकता है‌। आजिविका मिशन के ब्लॉक कोर्डिनेटर कमलेश जलाल ने समूहों की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं ने समूहों से संचालित कार्यो की जानकारी दी। इस दौरान महेश पुरी, योगेश, विजय, नवीन, मंजू बिष्ट, प्रभा बिष्ट, ज्योति नेगी, रीना राठौर, गंगा देवी, भावना भट्ट आदि मौजूद रहे‌।