🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 खेलकूद व रचनात्मक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का किया गया आह्वान
🔳 शिक्षकों ने बैगलेस डे के महत्व पर भी डाला प्रकाश
🔳 डा. भीम राव आंबेडकर जयंती पर हुई थी प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुए कार्यक्रम में डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर हुई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ ही खेलकूद व रचनात्मक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की आह्वान किया।
सोमवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाली विशाखा बुधौडी, दूसरे पर रही इरम बेनजीर व संयुक्त स्थान पर तीसरे स्थान पर रहे शाश्वत सिंह व निर्मला बिष्ट को सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता रहे हर्षित आर्या, गौरव व गौरव चंद्र तथा निधी को सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षक डा. संजय सिंह व राजकुमार भंडारी ने बैगलेस डे के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा। इस दौरान संजय शर्मा, दिलिप फर्त्याल, मोहन लाल, डा. अरविंद मिश्रा, एबी सिंह, राजपाल सिंह, सत्यदेव, पुष्पा मठपाल आदि मौजूद रहे।
