🔳मवेशियों के लिए चारा लेकर लौटते वक्त फिसला पैर
🔳आपातकालीन 108 सेवा ने दिया धोखा, ब्रेक ने नहीं किया काम
🔳परेशान स्वजन मजबूरी में निजी वाहन से घायल को लेकर हल्द्वानी को हुए रवाना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रही महिला पैर फिसलने से असंतुलित होकर पहाड़ी से गिर गई। ग्रामीणों की मदद से स्वजनों ने महिला को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। अस्पताल से कुछ कदम दूर ही 108 सेवा के वाहन ने भी साथ छोड़ दिया। परेशान स्वजन मजबूरी में घायल को निजी वाहन से हल्द्वानी लेकर रवाना हुए।

समीपवर्ती छियोडी धूरा गांव निवासी निर्मला देवी सोमवार को गांव की महिलाओं के साथ जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने पहुंची। वापसी में पैर फिसलने से वह असंतुलित होकर पहाड़ी से गिर गई। महिला के गिरने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना गांव भेजी गई। स्वजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। स्वजन निर्मला को देकर जैसे ही आपातकालीन 108 वाहन से लेकर हल्द्वानी को रवाना हुए तो अस्पताल से कुछ कदम आगे ही आपातकालीन 108 वाहन में तकनीकी खराबी आने से वाहन के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चिंतित स्वजनों ने महिला को निजी वाहन से हल्द्वानी ले जाना उचित समझा। खैरना से टैक्सी वाहन बुला महिला को हायर सेंटर ले जाया गया। आपातकालीन 108 सेवा की दुर्दशा पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई। जल्द व्यवस्था में सुधार की जाने की मांग की।

error: Content is protected !!