🔳तीन ठेकेदारों पर दस – दस हजार रुपये का लगाया जुर्माना
🔳शिप्रा नदी क्षेत्र में बगैर सत्यापन काम करते मिले मजदूर
🔳खैरना पुलिस के विशेष सत्यापन अभियान के दौरान हुआ खुलासा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में बगैर सत्यापन किए मजदूरों से कार्य करना तीन ठेकेदारों को भारी पड़ गया। खैरना पुलिस की टीम ने तीनों ठेकेदारों का दस – दस हजार रुपये का चालान कर दिया। कड़ी हिदायत भी दी की बगैर सत्यापन मजदूर मिले तो कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
सोमवार को खैरना पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में गरमपानी खैरना क्षेत्र में विशेष सतयापन अभियान चलाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने क्षेत्रवासियों से समय पर किराएदारों का सत्यापन करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम शिप्रा नदी में पहुंची जहां बाढ़ सुरक्षा कार्य में लगे मजदूरों से जानकारी जुटाई गई पर मजदूरों ने सत्यापन न करवाएं जाने का हवाला दिया। बगैर सत्यापन मजदूर रखने पर पुलिस टीम ने ठेकेदारों को मौके पर बुलाया। ठेकेदारों ने जल्द सत्यापन करवाने की जानकारी पुलिस टीम को दी। चौकी प्रभारी ने तीन ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगा दस – दस हजार रुपये के चालान किए । चेतावनी दी की यदि सत्यापन में लापरवाही की गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।




