🔳 मिष्ठान वितरित कर दिर्घायु को की गई कामना
🔳 पाडली गांव में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
🔳 नेता प्रतिपक्ष के विकास कार्यों का किया गया गुणगान

[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के पाडली गांव में हुए कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरित कर नेता प्रतिपक्ष के दिर्घायु की कामना की। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।
गुरुवार को पाडली क्षेत्र में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष भवाली पंकज कुमार व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने की। वक्ताओं ने कहा की नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने बेतालघाट के विकास को कई महत्वपूर्ण कार्य किए। तमाम ग्रामीण सड़कों के निर्माण के साथ ही कई महत्वपूर्ण विकास कार्य नेता प्रतिपक्ष के कार्यकाल में ही धरातल में उतरे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा की नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या से दोबारा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने को निवेदन किया जाएगा ताकी गांवों का चहुंमुखी विकास हो सके। ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरित कर नेता प्रतिपक्ष के दिर्घायु की कामना की। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान पाडली चंद्र प्रकाश, ग्राम प्रधान भवालीगांव गोपाल चंद्र, दयाल चंद्र, हरीश चन्द्र, ख्याली राम, शिवानी आर्या, प्रताप चंद्र, कमल सिंह, गोपाल सिंह, प्रेम प्रकाश, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह, कैलाश चंद्र, पूर्व प्रधान बची राम, दीपक भंडारी, पूरन बोहरा आदि मौजूद रहे।